X
अभी खरीदें
मच्छर प्रजनन क्षेत्र - गुडनाइट
Understand Mosquitoes May 16, 2018

घर के अंदर संभव मच्छर प्रजनन क्षेत्र

आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे कि मच्छर केवल बाहर नहीं  होते बल्कि, आपके घर के अंदर भी हो सकते हैं | मच्छर सबसे प्रचलित और उन परेशान करने वाली जन प्रजातियों में से एक हैं, जो अन्य बीमारियाँ जैसे कि डेंगू, मलेरिया आदि फैलाते हैं ।

 

आपको सिर्फ घर के बाहर के मच्छरों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि मच्छरों को अपने घर के अंदर होने वाले भी प्रजनन से रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

आइए जानते हैं कि ये मच्छर हमारे घर के अंदर कहाँ कहाँ रहकर हमारे लिए बीमारियाँ पैदा करते हैं :

 

  1. स्नानघर और शौचालय :

स्नानघर और शौचालय, मच्छरों की नस्ल में वृद्धि होने के लिए सबसे संभावित क्षेत्रों  में  से एक है |

 

अगर आपका ध्यान ना जाए तो यहाँ मच्छर आसानी से अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं, क्योकि यह क्षेत्र हमेशा नमी से भरा रहता है, साथ ही रुका हुआ पानी होता है, जो मच्छरों के पुनरुत्पादन के लिए एकदम सही वातावरण बना सकता है।

 

स्नानघर  और शौचालय में मच्छर प्रजनन को कैसे रोकें :

  • हवा के आगमन के लिए स्नानघर और शौचालय के उपयोग के कुछ देर बाद तक पूरी तरह से दरवाज़ें और खिडकियाँ  खोल के रखें |
  • स्नानघर में कहीं पे पानी इकट्ठा/जमा ना होने दे |
  • गीले कपड़ों को स्नानघर मे ना सुखाएं |
  • ध्यान दे कि कहीं भी नालियों के बंद होने से उनमें  पानी ना रुके | नियमित रूप से फिनाईल  से स्नानघर  और शौचालय की सॉफ सफाई करें  |

 

  1. एयर कूलर :

गर्मियों के दौरान अक्सर एयर कूलर का उपयोग किया जाता है, लेकिन बारिश और सर्दियों में, मौसम ठंडा होने के कारण कूलर की ज़रूरत नहीं  होती है |

 

कई बार हम कूलर का पानी खाली करना और कूलर के उपयोग ना होने पर उसे सॉफ करना भूल जाते है, जिस से कूलर के  एकत्रित पानी में मच्छर प्रजनन हो जातें  है |

 

एयर कूलर में मच्छर प्रजनन को कैसे रोकें :

  • मच्छरों को रोकने के लिए, जितना हो सके कूलर के उपयोग में  ना आने पर उसका पानी खाली कर दे |
  • गर्मियों में भी कूलर के पानी को अक्सर बदलते रहें |
  • कूलर के उपयोग में ना आने पर, कूलर के पैडस् को धूप में सूखा के रखें |

 

  1. रसोईघर :

गंदे बर्तन, सब्जियों के एकत्रित कचरे की वजह से, रसोईघर आसानी से गंदा हो जाता है | समय पर सॉफ-सफाई ना होने की वजह से रसोई घर में भी मच्छर प्रजनन हो सकते हैं |

 

रसोई में जो हम खाना बनाते है वह निश्चित रूप से मच्छरों से प्रदूषित ना हो इसका हमें ध्यान देना चाहिए |

 

रसोईघर में मच्छर प्रजनन को कैसे रोकें :

  • बर्तन धोनेवाले कक्ष को हमेशा सॉफ रखें |
  • भंडार कक्ष, जहाँ हम महीने भर का राशन रखते है, वहाँ भी मच्छर होना संभव है और उस जगह की भी नियमित रूप से सॉफ सफाई करें |
  • खाना हमेशा ढक के रखें |
  • रसोई के फर्श को रोज झाड़ू लगाकर पानी से धोएँ |
  • रसोई घर के कूड़े को बंद ढक्कन वाले कूड़ेदान में रखें |

 

  1. बागबगीचा :

कईं लोगो को बाग बगीचा घर में  बनाए रखने का बहुत शौक होता है | | हालांकि मच्छरों को भी पेड़- पौधें  बहुत पसंद होते हैं |

 

साथ ही पेड़-पौधों को दिया हुआ पानी कई बार इकट्ठा हो जाता है, जो मच्छरों  का घर बन जाता है |

 

  • बगीचे से अनावश्यक वस्तुओं और कचरे को हटा दें |
  • पेड़-पौधों या अन्य जगह में पानी को स्थिर होने से रोकें |
  • अपने बगीचे मे नीलगिरि, सिट्रोनेला और युकलिप्टुस के पौधे लगाएँ |

 

  1. अन्य स्थान :

घर की अन्य जगहें जहाँ  आप को मच्छर मिलेंगे वे हैं अंधेरे में, सिंक के नीचे, कोठरी में, फर्नीचर के नीचे, या कपड़े धोने के कमरे में ।

 

मच्छरों से बचने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को अपनाएँ :

 

  • ढीले और पूरी तरह से ढके हुए कपड़े पहनें। रात में खुद को बचाने के लिए मच्छर की नेट का प्रयोग करें।
  • खिड़की-दरवाज़ों पर जाली लगवाएँ , जिस से आप मच्छरों को घर के अंदर आने से रोक पाएँ |
  • मच्छरों से बचाव के लिए घर में रहते हुए गुडनाइट एक्टिव+ सिस्टम का उपयोग करे और मच्छरों को दूर भगाएँ |
  • इसके अलावा आप गुडनाइट पावर चिप सिस्टम का भी उपयोग कर सकते हैं | इस उपकरण में मच्छरों  से बचाव के लिए 100 कॉइल की शक्ति है, जो एक इलेक्ट्रिक जेल आधारित रूप में हैं |
  • बाहर जाने से पहले अपने कपड़ो पर गुडनाइट फॅब्रिक रोल-ऑन के 4 डॉट्स  लगाएं और मच्छरों से 8 घंटो तक सुरक्षित रहें | यह  उत्पाद सिट्रोनेला और युकलिप्टुस के शुद्ध प्राकृतिक तेलों से बना  हैं, जो प्राकृतिक हैं और बाल रोग चिकित्सक द्वारा प्रमाणित भी है | अपने घर की सफाई करते समय थोड़ी सी अतिरिक्त देखभाल करनी चाहिए, इससे आपको और आपके परिवार को लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती हैं ।

 

Related Articles

मच्छरों से कैसे छुटकारा पायें?

Read More

डेंगू और चिकनगुनिया से अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए 4 उपाय

Read More
कैसे प्राकृतिक तेल मच्छर विकर्षक के रूप में काम करता है

प्राकृतिक मच्छर विकर्षकों / रिपेलेंट्स को समझना – सिट्रोनेला और नीलगिरी तेल

Read More

बच्चों के साथ बरसात के मौसम का आनंद लेना

Read More

सबसे अच्छा प्राकृतिक मच्छर से बचाने वाला रिपेलेंट [ विकर्षक ] तेल कैसे चुनें

Read More

डेंगू के मच्छरों का प्रजनन कहाँ होता है?

Read More

Find The Right Repellent

Find Your Protector