X
अभी खरीदें
गर्भावस्था के दौरान मच्छर संरक्षण - गुड नाइट
Mommy Zone May 16, 2018

गर्भावस्था के दौरान कैसे मच्छरों से सुरक्षित रहे

मच्छर से उत्पन्न बीमारियाँ वह बीमारियाँ हैं जो कि मच्छरों के काटने के कारण होती हैं | ऐसी कई विभिन्न बीमारियां हैं जैसे ज़िका, चिकुनगुनिया, मलेरिया, डेंगू, पीला बुखार इत्यादि, जो मनुष्यों के लिए घातक होती हैं |

 

गर्भावस्था के दौरान, मच्छरों से उत्पन्न बीमारी बहुत खतरनाक है, क्योंकि इन बीमारियों को आसानी से मां से अजन्मे बच्चे तक पारित हो  सकता है और यह भ्रूण के लिए घातक हो सकता है जैसे कि गर्भपात, मृत-प्रसव, कम वजन के साथ जन्मा भ्रूण |

 

इसलिए किसी भी मच्छर जनित बीमारी का निदान होने पर गर्भवती महिला का जल्द-से-जल्द इलाज करवाना  बहुत ज़रूरी है। अगर आप गर्भवती हैं और सोच रहे हैं कैसे आप अपनी और अपने होने वाले बच्चे का बचाव मच्छरों से करें तो ये लेख आपकी सहयता करेगा |

 

तो पढ़ें पता लगाने के लिए कि कैसे गर्भवती महिला खुद का गर्भावस्था के दौरान मच्छरों से बचाव कैसे करें :

 

  1. अपने घर और आसपास की जगह को साफ रखें :

मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरों को अपने आप से  दूर रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

 

अपने आस-पास की जगह को किसी भी स्थिर पानी से मुक्त रखें, क्योंकि वे मच्छर प्रजनन को बढ़ाने  में सहायक होता हैं।

 

घर की नियमित रूप से सफाई करवाएँ , घर के कूड़े के लिए बंद ढक्कन  वाले कूड़ेदान का उपयोग करे,  टैंक या जलाशयों जो घरेलू पानी प्रदान करते हैं उनको भी ढक के रखें, जिस से मच्छर प्रजनन ना हो |

 

  1. घर के बाहर सुरक्षा :

चिकनगुनिया, डेंगू और ज़िका का मच्छर दिन के दौरान सबसे अधिक काटता है। यदि इस दौरान आपको घर के बाहर जाने की ज़रूरत पड़ी तो  तब गुड नाइट फॅब्रिक रोल-ऑन  के 4 डॉट्स अपने कपड़ो पर लगाएं  यह 8 घंटे तक प्रभावी है |

 

  1. हल्के रंग के कपड़ें पहने :

मच्छरों से बचाव के लिए, हल्के रंग और सूती कपड़े पहने | हो सके तो ऐसे कपड़े पहने जिसमे आप अपने आपको पूर्ण रूप से ढक सके जैसे फुल आस्तीन के कपड़े |

 

  1. दरवाजे और खिड़कियों पर जाली और स्क्रीनस् का उपयोग करें:

मच्छरों को अपने घर से बाहर रखने के लिए, दरवाजे और खिड़कियों पर वायर, जाली  या नायलॉन स्क्रीन स्थापित करें |

 

  1. प्राकृतिक मच्छर विकर्षक का उपयोग करें:

गर्भावस्था के अनुकूल मच्छर विकर्षक उत्पाद का उपयोग करें | डेंगू के मच्छर दिन के समय ज़्यादा काटते हैं, इसलिए गुडनाइट एक्टिव+ सिस्टम दिन में सुरक्षित रहने के लिए मदद करता है | गुडनाइट एक्टिव+ सिस्टम  लैवेंडर की खुशबू के साथ भी आता है |

 

बाहर जाने से पहले अपने कपड़ो पर गुडनाइट फॅब्रिक रोल-ऑन  के 4 डॉट्स  लगाएं और मच्छरों से छुटकारा पाएँ  |

 

  1. मच्छर स्प्रे का उपयोग करें :

डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के मच्छर, घर के कोनों में छिपते हैं |

 

सोफे के नीचे, बिस्तर के नीचे, पर्दे और अलमारी आदि के पीछे, सभी कोनों में नियमित रूप से मच्छर विकर्षक स्प्रे का छिड़काव करके, गर्भवती महिला मच्छरों से स्वयं की रक्षा कर सकती है | आप गुडनाइट पावर शॉट्स का भी उपयोग कर सकतें हैं | केवल 4 शॉट्स जो कि 12 घंटे तक मच्छरों से सुरक्षा देतें हैं |

 

  1. तेज सुगंधित पदार्थ से बचें :

जितना हो सकें तेज सुगंध वाले पदार्थ जैसे साबुन, शैम्पू , पर्फ्यूम इत्यादि का उपयोग कम करें क्योंकि इसकी खुशबू  मच्छरों को आकर्षित करती है |

 

लैवेंडर, लौंग की सुगंध वाले उत्पादों का उपयोग करें क्योंकि इन खुश्बूओं से मच्छर दूर भागते हैं |

 

  1. यात्रासंबंधी :

जब गर्भवती महिला उन क्षेत्रों की यात्रा करती है जहाँ मच्छरों के होने की संभावना होती है, तो उन्हे साधारण सावधानियाँ बरतनी चाहिए |

 

 

  1. कॉइल का उपयोग :

सोते वक़्त गुडनाइट एक्टिव+ लो स्मोक कॉइल का उपयोग करें ताकि आप 12 घंटे तक सुरक्षित रह सकते हैं | यदि संभव हो तो एयर कंडीशनर वाले कमरे में सोए |

 

 

  1. प्राकृतिक या हर्बल उपचार :

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक या हर्बल उपचार का विकल्प चुनें, जैसे कि नीम के तेल युक्त मिट्टी का दीपक जलाएं | वैसे आप को भले ही मच्छर नही काटते हो  पर गर्भावस्था में मच्छर आपकी तरफ ज़रूर आकर्षित होंगे |

 

 

गर्भवती होने पर मच्छर के काटने से बचने के लिए कई तरीकों को उपर सूचीबद्ध किया है, उम्मीद है आपके लिए यह उपयोगी हो सकते  हैं |

Related Articles

बच्चों के लिए प्राकृतिक मच्छर विकर्षक/ रेपेलेंट्स

Read More

गुडनाइट फैब्रिक रोल-ऑन का याद से उपयोग करने के दिलचस्प तरीके

Read More

स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए स्वच्छता सुनिश्चित करने के बेहतर तरीके

Read More

अपने बच्चों के साथ घर के अंदर खेले जानेवाले 10 खेल

Read More

अपने शिशुओं के लिए सबसे प्रभावी और सुरक्षित मच्छर विकर्षक

Read More

बच्चों को ज़ीका वायरस से बचाने के लिए डॉक्टर की बताई जरूरी बातें

Read More

Find The Right Repellent

Find Your Protector